सल्ट विधायक महेश जीना ने मोहान-रानीखेत ध्वस्त मोटर मार्ग पुल का किया लोकार्पण।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। मोहान-रानीखेत मोटर मार्ग पर बने ध्वस्त पुल का आज विधायक सल्ट महेश जीना ने लोकार्पण किया। मालूम हो कि जो पुल अंग्रेजों के कार्यकाल में बनी थी वह भयंकर बारिश से बह गई, जिस कारण जनपद अल्मोड़ा तथा गढ़वाल क्षेत्र को जाने वाला मार्ग बंद हो गया था, विभाग द्वारा तत्कालीन व्यवस्था हरड़ा-भौनखाल मोटर मार्ग से आवाजाही हो गई है।

विभाग द्वारा लोहे स्ट्रैक्चर का पुल 16-17 दिन में तैयार किया गया, पुल की लागत 50 लाख की है। आज माननीय विधायक सल्ट महेश जीना व जिला अधिकारी विनीत कुमार तोमर की उपस्थिति में पुल का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में जिला अधिकारी अल्मोड़ा, अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड, उप जिला अधिकारी सल्ट संजय कुमार सहित क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *