राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में जल संरक्षण जागरुकता का हुआ कार्यक्रम।
भिकियासैंण। एस. एस. जे. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में प्राचार्य डॉ. आभा अग्रवाल के निर्दशन व राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में जल संरक्षण हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध प्राध्यापक डॉ. निर्मला लोहानी एवं डॉ. अमित कुमार द्वारा क्रमशः भूमिगत जल के गिरते स्तर एवं पुराने जल स्रोताें के रखरखाव की बात कही गई। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता गौड़ द्वारा किया गया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








