नगर पंचायत भिकियासैंण में कई विकास योजनाओं की खामियों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण में हो रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता और मानकों के हिसाब से काम नहीं होने पर आज शुक्रवार को बाड़नाथ सोसाइट के नेतृत्व में एक ज्ञापन उपजिलाथिकारी सीमा विश्वकर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन में किनारी बाजार भिकियासैंण में 25 साल बाद रोड का कार्य माननीय विधायक जी के प्रयासों द्वारा शुरु किया गया। 1 करोड़ उसको मानकों के साथ पूरा करने, ठेकेदार की लापरवाही और विभाग की अनदेखी की जांच करने, रोड मानकों के हिसाब से कहीं भी नहीं बनाने, सीमेंट की बनी टाइल कहीं दबने व टूटने, नालियां अभी तक नहीं बनने, पानी के रिसाव से घरों की बुनियादों में जाने, इसी तरह रामगंगा नदी के किनारे बने स्नान घाट थ्वस्त होने, पार्क नहीं बनने आदि समस्याएं उल्लेखनीय है।
कहा है कुल मिलाकर काम में लीपापोती की गई है, और निर्माण विभाग हमेशा की तरह सोया है, उसका कार्य विश्वसनीय कभी नहीं रहा। इसी तरह नगर पंचायत द्वारा गंगा घाट के लिए 18 लाख रुपए का बजट दिया गया था, वह भी गंगा घाट कोरी कल्पना निकली और रामगंगा नदी के बहाव में बह गया, गंगा घाट में ऊपर से मात्र 1 इंच की सिमेंट की परत बिछाई गई थी, नीचे मलवा भर दिया गया था जो अभी भी अपनी तस्वीर बयां कर रहा है। सभी ने इस योजना की जांच की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नंदन सिंह बिष्ट, भोपाल बंगारी, आनंद प्रकाश लखचौरा, ध्यान सिंह भंडारी, हेमू मावड़ी, दयाल सतपोला व बालम नाथ गोस्वामी थे।



