पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य शेर सिंह (प्रवक्ता गणित) का हुआ स्थानांतरण।

भिकियासैंण। उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य शेर सिंह (प्रवक्ता गणित) का स्थानांतरण राजकीय इंटर कॉलेज देवरी (खटीमा) उधमसिंह नगर हो गया है। विद्यालय परिवार द्वारा उनको भावभीनी विदाई दी गई। शेर सिंह ने 17 वर्ष लगभग इस विद्यालय में अध्यापन कार्य के साथ ही 7 वर्षों तक प्रभारी प्रधानाचार्य के दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया।

इस दौरान सभी वक्ताओं ने उनके सुमधुर स्वभाव, आदर्श आचार – विचार से छात्र – छात्राओं, अधीनस्थ शिक्षक – कर्मचारियों और समाज के आम लोगों में व्याप्त लोकप्रियता की सर्वविध प्रशंसा की, तथा उनके स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और निर्मल कीर्ति के प्रसार हेतु उन्हें शुभकामनाएं दी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *