सरस्वती एकेडमी बिगराबाग में तीन दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का सफल आयोजन।
रुद्रपुर। शिवालिक बाल विज्ञान फाउंडेशन द्वारा सरस्वती एकेडमी बिगराबाग में 6 से 10 कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें विद्यार्थियों ने एनसीआरटी बेस्ड 40 से अधिक प्रयोग सीखें एवं समझें, जिनमें मुख्यतः अम्ल क्षार सूचक, पृष्ठ तनाव, वायुदाब, घुलनशीलता, ऑक्सीकरण, घनत्व आदि संबंधित प्रयोग शामिल थे।
कार्यशाला की शुरुआत विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न प्रयोग सिखाने से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रयोग प्रस्तुत किए, जिनमें से प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चुने गए। कार्यक्रम की रुपरेखा और प्रबंधन में संस्था सचिव विनय जोशी, उप सचिव सुमित पाण्डेय, कोषाध्यक्ष हर्षित सामंत, प्रशासनिक अधिकारी हिमांशु तिवारी, समीर सिंह राणा और खुशबू गुप्ता ने प्रमुख भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में संस्था के सदस्य हिमांशु फुलेरा, करन जोशी, अंजलि मुरारी और रश्मि गंगवार की भी उपस्थिति रही। निर्णायक मंडल में खुशबू गुप्ता, समीर सिंह, हिमांशु फुलेरा, और अंजलि मुरारी शामिल थे। संस्था सचिव विनय जोशी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सोचने और सीखने के नए आयाम देने का था। विद्यार्थियों ने जिस उत्साह और निष्ठा से भाग लिया, वह सराहनीय है।
उप सचिव सुमित पाण्डेय और कोषाध्यक्ष हर्षित सामंत ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें प्रयोगों के माध्यम से ज्ञान अर्जित करने का अवसर प्रदान करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। बच्चों की प्रतिभा और उनकी प्रस्तुतियों ने हमें गर्वित किया है। इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि बच्चों को विज्ञान में रुचि और समझ विकसित करने का अवसर मिलता रहें।
विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती ज्योति पाल ने अपने विचार रखते हुए कहा इस कार्यशाला ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि को और बढ़ाया है और उनके सृजनात्मकता को प्रोत्साहित किया है। सभी ने इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की उम्मीद जताई। कार्यशाला का संचालन संस्था के सलाहकार निर्मल कुमार न्योलिया और सत्यम चौरसिया जी के मार्गदर्शन में हुआ। विद्यालय परिवार से चेयरपर्सन श्रीमती ज्योति पाल, प्रधानाचार्य श्री रामयश, साइंस टीचर नंदकिशोर वर्मा और टीचर दीपा चंद की उपस्थिति रही।



