अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षक एशोसियेशन जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष बने सुंदर लाल आर्य, शिक्षकों ने दी ढेर सारी बधाई।
अल्मोड़ा। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन जनपद इकाई अल्मोड़ा का शुक्रवार को उदयशंकर नाट्य अकादमिक फलसीमा अल्मोड़ा में जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर सुंदर लाल आर्य ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी पंकज टम्टा को 69 वोट से मात दी। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान पर थे, जिसमें सुंदर लाल आर्य को 182 वोट और पंकज टम्टा को 113 वोट और टीका राम आर्या को 80 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर जीवन लाल निर्विरोध चुने गए। महामंत्री पद पर दो प्रत्याशी चुनाव मैदान पर थे, जिसमें सुभाष चंद्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगदीश प्रसाद को 16 वोट से मात दी। महामंत्री पद पर सुभाष चंद्र को 191 वोट और जगदीश प्रसाद को 175 वोट प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर दिग्पाल आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपस्थित सभी शिक्षकों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को ढेर सारी बधाईयां दी।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








