ईलाइट पब्लिक स्कूल गौलापर हल्द्वानी के बच्चों ने सीखें पर्यावरण के गुण और सर्प दंश से बचाव की विधि से हुए अवगत।

हल्द्वानी (नैनीताल)। ईलाइट पब्लिक स्कूल गौलापर में असम (गुवाहाटी) से आये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित सैयम मजूमदार और मोटिवेशन स्पीकर अविनाश बासफोर युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए उनकी संस्था ग्रीन अर्थ गार्जियन द्वारा प्रस्तुत हरित भविष्य की ओर युवा महोत्सव का आयोजन उत्तराखंड के संयोजक आजम अंसारी, भारती जोशी, ललिता परगाई, पुष्पा मेहता, अमन सांगुडी, मनीष आर्या, अभय, धीरज जोशी, शाकिर, यासीन आदि एनएसएस तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण जागरुकता और साँप बचाओं कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड संस्कृति को दिखाते हुए पहाड़ी पहनावे में तिलक, हस्त निर्मित पुष्प गुच्छ, स्वागत गीत से की गई। विद्यालय प्रबंधक उमेश चुफाल, नगर मंत्री ABVP, भारती जोशी, प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार विजेता सैयम मजूमदार मोटिवेशन स्पीकर अविनाश बासफोर, महाविद्यालय से इतिहास की प्राध्यापिका अर्चना जोशी और राठौर जी द्वारा अपने वक्तव्य स्थापित किये गये। सैयम मजूमदार ने डिजिटल माध्यम से अलग-अलग साँपों के बारे में बताया और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को प्रेरित किया। अंत में कार्यक्रम का समापन एक वृक्ष लगाकर किया गया, जिसमें प्रबन्धक उमेश चुफाल सैयम, अविनाश, आजम, भारती, ललिता, अमन, मनीष व विद्यालय स्टाफ आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *