भतरौंजखान पुलिस टीम ने फरार शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।
भिकियासैंण। भतरौंजखान पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 30 जुलाई 24 को नेवल गांव जाने वाले मार्ग भौनखाल पर स्कूटी सवार स्कूटी नंबर UP14CB3677 अभियुक्त हरीश उम्र 45 वर्ष पुत्र दिगम्बर दत्त निवासी ग्राम नेवलगांव थाना भतरौंजखान जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 47 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का बरामद हुई थी। उक्त अभियुक्त कार्यवाही के दौरान हेड कानि. रविन्द्र सिंह को धक्का देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया, जिससे हेड कानि. के सिर में गंभीर चोट आई जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जो वर्तमान में आईसीयू में उपचाराधीन हैं। एफआईआर 34/24 धारा 60/72 EX ACT व 262 BNS 2023 बनाम हरीश अभियोग पंजीकृत किया गया।
देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थानाध्यक्ष भतरौंजखान को फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्त्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौंजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज शनिवार को अभियुक्त को चौड़ी के घट्टी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी को गंभीर रुप से घायल करने पर धारा 121(1)/121(2) व 132 BNS 2023 की बढ़ोतरी की गई है।
भतरौंजखान पुलिस टीम में –
1- अपर उपनिरीक्षक करतार सिंह
2- हेड कानि. मोहन चन्द्र
3- कानि. संदीप सिंह शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण









