स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में किया पौध रोपण।
भिकियासैंण। स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में “वृक्षारोपण व जल संरक्षण की आवश्यकता” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर गोरखनाथ ने महाविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जल की प्रत्येक बूंद मनुष्य के लिए अनमोल है, और इसे बचाने के लिए हमें प्रयासरत रहना चाहिए। जल संरक्षण और वृक्षारोपण कर हम पर्यावरण संरक्षण में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं।

इसी क्रम में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण व वृक्षारोपण की आवश्यकता विषय पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार रखें। तदक्रम में महाविद्यालय स्तर पर जल संरक्षण व वृक्षारोपण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर प्रतियोगिता में डौली भंडारी बीए प्रथम सत्रार्द्ध ने प्रथम व तनुजा शर्मा बीए ने प्रथम सत्रार्द्ध व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में हर्षिता बीए प्रथम सत्रार्द्ध ने बाजी मारी। स्थान प्राप्त व प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को सराहा गया।

इसी क्रम में महाविद्यालय परिसर व निकटवर्ती क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के निकटवर्ती क्षेत्रों में निवासरत स्थानीय जनों को वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण हेतु जागरुक किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोरखनाथ द्वारा की गई व कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गार्गी लोहनी के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. शैफाली सक्सेना, डॉ. संजय कुमार, डॉ. खीला कोरंगा, डॉ. जितेंद्र प्रसाद, डॉ. भावना अग्रवाल, डॉ. पितांबर पंत, डॉक्टर उदय शर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र आदि समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी भूपाल सिंह, महेश उपाध्याय, श्रीमती देवकी देवी, श्रीमती तुलसी देवी, महेश बंगारी, विनोद सिंह, श्रीमती गंगा के साथ समस्त स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण









