अल्मोड़ा पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, कमरे में बंद मूर्छित पड़ी एकल बुजुर्ग माताजी को पीठ में उठाकर पहुंचाया अस्पताल।

अल्मोड़ा। सायं डायल 112 मोबाईल में तैनात अपर उपनिरीक्षक अवतार, हेड कानि. बसन्त लाल सिंह द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा को सूचना दी कि नगर के चौघानपाटा के पास एक घर में एकल बुजुर्ग माताजी उम्र लगभग 70 वर्ष जो कल सायं से बाहर नहीं आई है, कमरा अन्दर से लॉक है।

सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी मय पुलिस बल अपर उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह, होमगार्ड नीरज बिष्ट तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि खिड़की, दरवाजे बंद थे। मौके पर आस पड़ोस के लोग व उनकी भांजी भी मौजूद थी, किसी तरह छत के माध्यम से खिड़की में आवश्यक बल प्रयोग कर कमरे में प्रवेश किया गया। बुजुर्ग माताजी मूर्छित हालत में थी, चलने में असमर्थ लग रही थी, होमगार्ड नीरज बिष्ट द्वारा माताजी को अपने पीठ में उठाकर चौघानपाटा तक लाया गया, वहां से डायल 112 वाहन से जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना की गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *