देघाट के तालेश्वर में कलश यात्रा के साथ भागवत पुराण कथा हुई शुरु।

भिकियासैंण। तहसील के प्राचीन शिव मंन्दिर तालेश्वर में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा पुराण की कथा प्रारम्भ हो चुकी है, जिसका 12 अगस्त को भण्डारे के साथ समापन होगा। मंदिर समिति तालेश्वर द्वारा आयोजित भागवत कथा के आयोजन में तालेश्वर लालनगरी, धारकोट, उगलियासिम, बोहरागांव, झालों आदि के लोग मौजूद रहे।
कथा व्यास श्री नन्दाबल्लभ त्रिपाठी निवासी लालनगरी तथा कथा के मुख्य यजमान त्रिलोक सिंह नेगी निवासी झालों है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष भजन दत्त पंत, ख्याली राम पंत, नारायण सिंह नेगी, पूरन रजवार, देवेंन्द्र सिंह रावत, अशोक तिवारी आदि मौजूर रहे। प्रथम दिन सौगडा निवासी गिरीश पंचोली द्वारा भण्डारा का आयोजन किया गया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण









