उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद दिनेश आर्या ने तहसील खटीमा में की समीक्षा बैठक।

खटीमा (उधम सिंह नगर)। तहसील परिसर में आज जल निगम व जल संस्थान की समीक्षा बैठक में जेजेएम के तहत पाइप लाइन बिछाने के बाद डिग्री काॅलेज व अन्य क्षेत्रों में लम्बे समय से रोड रिपेयरिंग व डामरीकरण की समस्या, पेयजल पाइप लाइन में पानी कम आने व गंदे पानी की समस्या, ठेकेदारों के कार्यों में लापरवाही, हैंडपंप रिपेयरिंग, कार्यस्थल में शिलापट न लगाए जाने का विषय, पीडब्लूडी व नगरपालिका के सड़क निर्माण के विषयों को संबंधित अधिकारियों से त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्माणाधीन कार्यों को अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मोहिनी पोखरिया, मंडल अध्यक्ष विमला बिष्ट, सोमनाथ मौर्या, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश जोशी, जिला महामंत्री किशोर जोशी, भुवन जोशी, सतीश गोयल, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष मंडी नन्दन सिंह खड़ायत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिगंबर कन्याल, वरिष्ठ नेता भाजपा रमेश चन्द्र जोशी, मंडल महामंत्री मोहन चुफाल, नगर महामंत्री संजय सिंह, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सूरज सिंह धामी, अधिकारीगण व अन्य कार्यकर्तागण उपास्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *