विकासखंड स्याल्दे के स्कूल गिवाईपानी के बच्चे लौटे बैरंग।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के दूरस्थ राजकीय जूनियर हाईस्कूल गिवाईपानी में महज एक शिक्षक की वर्तमान में तैनाती होने से शिक्षण व्यवस्था चरमरा गयी है। तैनात शिक्षक के अवकाश में जाने की वजह से अन्य विद्यालय से व्यवस्था के तहत किसी भी शिक्षक को नहीं भेजा गया। बीते दिवस सोमवार को जब विद्यार्थी रोज की तरह स्कूल गये तो वहां ताले लटके थे। शिक्षक के नहीं होने से छात्र-छात्राओं को बिना पढ़ाई के वापस लौटना पड़ा है, जिससे अभिभावकों में भारी नाराजगी है। सूचना मिलने के बाद एसएमसी अध्यक्ष सुनील ध्यानी स्कूल पहुंचे, उन्होंने जिला शिक्षाधिकारी व खण्ड शिक्षाधिकारी से दूरभाष से वार्ता कर शिक्षक के अवकाश पर होने के बाद भी दूसरे स्कूल से व्यवस्था नहीं करने पर नाराजगी जताई तथा उन्होंने शीघ्र रिक्त शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण










