देघाट के तालेश्वर में भागवत कथा जारी, उमड़ रही है भीड़।

भिकियासैंण। प्रसिद्ध शिव मन्दिर तालेश्वर में भागवत महापुराण की कथा के पहले दिन आज कथा व्यास नन्दावल्लभ त्रिपाठी द्वारा भागवत कथा की महिमा का वर्णन तथा भागवत कथा सुनने की कराने की विधि का विस्तार से श्रोताओं को सुनाया गया। भागवत को समस्त 18 पुराणों का सार बताते हुए कहा कि यह ग्रंथ साक्षात भगवान श्री कृण्ण का वांगमय स्वरुप है। भागवत का एक-एक शब्द भगवान श्री कृष्ण का ही रुप है।

पहले दिन की कथा मे तालेश्वर, लालनगरी, धारकोट, ओगलियासिम, झालों, बौहरागांव, भण्डारीबाखल के लोग कथा सुनने पहुंचे। सर्वप्रथम व्यास पूजन आरती के साथ कथा का शुभारम्भ हुआ, ततपश्चात कथा पूर्ण होने पर आरती प्रसाद वितरण व भण्डारे के साथ प्रथम दिवस की कथा का समापन हुआ।

इस अवसर पर मन्दिर समिति अध्यक्ष भजन दत्त पंन्त, ख्यालीराम पंन्त, नारायण सिंह नेगी, कथा मुख्य यजमान त्रिलोक सिंह नेगी, अम्बा दत्त जोशी, भैरव दत्त, लीला धर जोशी, धर्मा नन्द शर्मा, बाला दत्त पन्त, तुलसी राम, खीमांन्द त्रिपाठी, पूरन चन्द ढौंढियाल, प्रशान्त तिवारी, हेमन्त जोशी, अशोक तिवारी, पूरन रजवार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *