अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पोर्टल की शिकायतों पर की गई समीक्षा बैठक।

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक अपरजिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान अपरजिलाधिकारी ने सभी लेवल 1 तथा लेवल 2 के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी शिकायतें उन्हें प्राप्त होती हैं, उन शिकायतों में शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से वार्ता जरुर की जाएं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर मा. मुख्यमंत्री द्वारा सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के सम्बन्ध में हुई कार्यवाही की समीक्षा की जाती है। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि दर्ज शिकायतों का निस्तारण समयबद्वता से करते हुये शिकायतकर्ता से वार्ता की जाएं।

अपरजिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि दर्ज शिकायत पर शिकायतकर्ता से वार्ता करने के साथ ही विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही को पोर्टल पर अपडेट किया जाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि लम्बे समय से लम्बित शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया जाएं तथा सभी अधिकारी प्रत्येक दिन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का अवलोकन स्वयं करें ताकि लम्बित व दर्ज शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारण किया जा सकें। बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. गुरदेव सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *