नीति आयोग द्वारा वर्चुअल बैठक हुई आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नीति आयोग द्वारा एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आकांक्षी ब्लॉक स्याल्दे में सम्पूर्णता अभियान के प्रमुख ऐजेन्डा पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि संपूर्णता अभियान को 30 सितम्बर 2024 तक पूर्णतः संतृप्त कर दिया जाए। बैठक की अध्यक्षता नीति आयोग के सीईओ द्वारा की गई। जनपद अल्मोड़ा से इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, जिला विकास अधिकारी सन्तोष कुमार पन्त और आकांक्षी विकासखण्ड समन्वयक गोविन्द सिंह डसीला उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने नीति आयोग के निर्देशानुसार यह स्पष्ट किया कि 30 सितम्बर 2024 तक सम्पूर्णता अभियान के सभी सूचकों को संतृप्त किया जाना है। इसके साथ ही आकांक्षी विकासखण्ड स्याल्दे में सोलर प्लांट लगाए जाने और सोलर मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षी ब्लॉक स्याल्दे के समन्वयक को यह भी निर्देश दिया कि सभी विकासखण्ड वासियों को सरकारी योजनाओं की पूर्ण जानकारी दी जाए और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उठाए गए कदमों से सम्पूर्णता अभियान को नई गति मिलेगी और विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सकेगा। यह पहल आकांक्षी विकासखण्ड स्याल्दे जनपद अल्मोड़ा के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी, और यहाँ के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में सहायक होगी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *