मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृति परीक्षा हुई सम्पन्न।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज भिकियासैंण में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई। इस परीक्षा में कक्षा 6 के पंजीकृत 33 में से 32 परीक्षार्थी और कक्षा 9 के 42 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 39 कुल 71 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।

ब्लॉक भिकियासैंण में यह परीक्षा 5 परीक्षा केंद्रों अटल उत्कृष्ट राजकीय विद्यालय चौनलिया, इण्टर कॉलेज बासोट, रा.इ.का. नौला, रा.इ.का. उत्तमसानी पर आयोजित की गई है। खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. रवि मेहता की देखरेख में भिकियासैंण केंद्र पर केन्द्र व्यवस्थापक प्रकाश चन्द्र पर्यवेक्षक गीता रानी, बालादत्त शर्मा, राजेन्द्र सिंह मनराल, प्रेमराम, मनोज मोहन, हेमा रावत, मनोज मिश्रा, अबू बकर सिद्दीकी, चन्द्रा देवी, तारादत्त पन्त, मो. हारुन ने उक्त परीक्षा सम्पन्न कराने में सहयोग किया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण











