एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर इंटरसेप्टर की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहन चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही।
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में यातायात पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गये है।
इसी क्रम में आज गुरुवार को सीओ यातायात विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा मय हमराही हेड कानि. श्री सुनील कुमार, कानि. ललित बिष्ट के अल्मोड़ा क्षेत्र में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।
चालानी कार्यवाही का विवरण –
1- ओवर स्पीड – 3
2- बिना हेलमेट – 1
3- नो पार्किंग – 5
4- ओवर लोडिंग – 2
5- डाला खुले में वाहन चलाना – 1
6- बिना सीट बेल्ट – 2
7- दोषपूर्ण नंबर प्लेट – 1
8- यातायात नियमों का उल्लंघन – 7
चैकिंग अभियान के दौरान इंटरसेप्टर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 22 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें 5 कोर्ट चालान व 17 नगद चालान किए गए। इस दौरान 10,000 रुपए जुर्माना वसूला गया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण











