राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर, गौलापार में स्वतंत्रता उत्सव साप्ताहिक कार्यक्रम के उपलक्ष में रंगोली कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
हल्द्वानी (गौलापार)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर, गौलापार में प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में रंगोली व स्लोगन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक आज़ादी का महोत्सव था, जिसमें छात्रों ने बढ़ – चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. कंचन भौतिक विज्ञान तथा डॉ. भारती, वनस्पति विज्ञान प्रभारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में डॉ. भारती, प्रो. कैलाश कालोनी, डॉ. दीप चन्द्र पांडे रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. कृतिका, द्वितीय स्थान पूजा, तृतीय स्थान ललिता, गीता ने प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. संजय कुमार द्वारा महाविद्यालय परिवार को आगामी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण











