तहसील परिसर में लगाया “एक पेड़ माँ के नाम”।

भिकियासैंण। प्रधानमंत्री द्वारा एक पेड़ माँ के नाम आह्वान के चलते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर पेड़ रोपे। भाजपा मण्डल स्याल्दे के पदाधिकारियों ने स्याल्दे के पुरानी तहसील परिसर, ब्लॉक परिसर, स्वास्थ केंन्द्र, कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मन्दिर देघाट, विद्या मन्दिर देघाट, देघाट बाजार के आस-पास अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में पौधा रोपण किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पूरन रजवार ने बताया कि भाजपा द्वारा प्रत्येक जिला मण्डल शक्ति केंन्द्र व बूथ स्तर पर बृहद बृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 50 पेड़ तथा रानीखेत जिले की तीनो विधान सभाओं में 20 हजार पौधों को रोपे जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इधर वृक्षारोपण के अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कुन्दन लाल, हर्देश मैहरा, खीम सिंह रावत, कुवेर सिंह, अशोक तिवारी, गोपाल मैहरा, ललित सिंह, भुवन सिंह, प्रकाश सिंह, संजय नेगी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *