जी.एच.एस.एस. मोहम्मदपुर भुड़िया, खटीमा में शिवालिक चिल्ड्रेन साइंस फाउंडेशन द्वारा विज्ञान प्रयोगात्मक सत्र का किया गया आयोजन।

खटीमा। जी.एच.एस.एस. मोहम्मदपुर भुड़िया, खटीमा में शिवालिक चिल्ड्रेन साइंस फाउंडेशन द्वारा एक विज्ञान प्रयोगात्मक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में फाउंडेशन के सचिव विनय जोशी और कोषाध्यक्ष हर्षित सामंत ने हिस्सा लिया। उन्होंने कक्षा 6 से 10 तक के 110 छात्रों को 20 एनसीईआरटी आधारित प्रयोग प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार, जयकिशन सर, रामस्वरुप सर, रुस्तम सिंह राणा, और मनीषा मैम भी उपस्थित थे। फाउंडेशन के सचिव विनय जोशी ने कहा, “हमारा उद्देश्य छात्रों को विज्ञान की प्रयोगात्मक विधियों से अवगत कराना है ताकि वे विज्ञान को अधिक रुचिकर और समझने योग्य बना सकें।”

कोषाध्यक्ष हर्षित सामंत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “छात्रों ने अत्यधिक उत्साह और उत्सुकता के साथ सत्र में भाग लिया। हम उम्मीद करते हैं कि इस प्रकार के प्रयोगात्मक सत्र उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करेंगे।”

प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने कहा, “शिवालिक चिल्ड्रेन साइंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रकार के सत्र से हमारे छात्रों को बहुत लाभ मिलेगा। यह उन्हें विज्ञान को व्यवहारिक दृष्टिकोण से समझने में सहायता करेगा।” कार्यक्रम निर्मल कुमार न्योलिया और सत्यम चौरसिया जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *