राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर में स्वतंत्रता उत्सव 2024 साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्लोगन/पोस्टर स्पर्धा का किया गया आयोजन।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर, गौलापार में प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम की शृंखला में अंग्रेजी एवं वाणिज्य विभाग द्वारा स्लोगन/पोस्टर स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक ‘भारत की स्वतंत्रता और प्रगति का जश्न’ था, जिसमें छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरभि गुप्ता अंग्रेजी विभाग तथा डॉ. बुशरा मतीन वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दीप चन्द्र पाण्डे हिन्दी विभाग तथा वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. भारती बहुगुणा रसायन विज्ञान विभाग रहे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमन सांगुडी (बी. ए. पंचम सेमेस्टर), द्वितीय स्थान मनीष कुमार आर्या (बी. ए. तृतीय सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान कु. कृतिका (बी. एस. सी. प्रथम सेमेस्टर) और मुकेश सिंह (बी. कॉम प्रथम सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त प्राध्यापक, कार्मिक तथा अनेक छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें। प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार द्वारा महाविद्यालय परिवार को आगामी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण











