अल्मोड़ा में सूचना के अधिकार के तहत दिया प्रशिक्षण।

अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में आज डॉ. आर. एस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई। इस कार्यशाला में जनपद स्तर के सहायक लोक सूचना अधिकारी, लोक सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग कर विभिन्न जानकारियां प्राप्त की गई।

संयुक्त निदेशक डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी डॉ. महेश कुमार एवं प्रभारी सूचना एवं विधिक प्रकोष्ठ, कुमाऊं विवि नवीन पनेरु ने कार्यशाला में अधिकारियों को सूचना के अधिकार के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी। कार्यशाला में पहुंची मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने अधिकारियों को कहा कि इस तरह के आउटरीच कार्यक्रमों के द्वारा अधिक से अधिक कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को पूरे मनोयोग एवं तन्मयता से प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम पारदर्शी सुशासन के लिए अहम कड़ी के रुप में भूमिका निभाता है।

इस दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा आरटीआई की समय सीमा, कौन सी सूचनाएं आरटीआई के तहत दी जा सकती हैं कौनसी नहीं, किस सूचना के लिए क्या प्राविधान किए गए हैं, सूचना आयोग की प्रणाली आदि के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई। इस दौरान जिला विकास अधिकारी एस. के. पंत समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *