77वें स्वतंत्रता दिवस की बच्चों को करायी गई तैयारी।
भिकियासैंण। विकासखंड के आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में 77वें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिए जोर-शोर से तैयारी कराई गई। सर्वप्रथम बच्चों को स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, कविता, पाइम, देशभक्ति गीत, भाषण, कुमाँऊनी गीत का अभ्यास कराया गया। इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी, शिक्षक कृपाल सिंह शीला, बलवीर सिंह, गीता उप्रेती, देवन्ती देवी, सन्तोषी देवी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण











