बासोट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस।

भिकियासैंण। आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट के बच्चों द्वारा 78वें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस प्रात: बासोट बाजार में जयधोष के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। इसके उपरांत ठीक 9 बजे विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ राष्ट्रगान गाया। उसके बाद बच्चों ने संकल्प गीत “हम होंगे कामयाब” समूहगान “हिन्द देश के निवासी” समुहित स्वर में गाया गया। इसके उपरान्त बच्चों द्वारा विविध देशभक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

मुख्य अतिथियों व विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। बच्चों के द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी द्वारा मंचस्थ अतिथियों के स्वागत के साथ बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। बच्चों के द्वारा विविध देशभक्ति गीत देश रंगीला, नन्हा मुन्ना राही हूँ, तेरे मिट्टी में मिल जांवा, सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी प्रस्तुत किए गए। देशभक्ति गीतों की सुन्दर प्रस्तुति जानवी, हर्षिता, तनु, रक्षिता, निशा, खुशी, आरुष, कार्तिक, मोहित, अमित, नितिन, दीपांशु, लब्बू, दृष्टि, कामना द्वारा दी गई। विशिष्ट अतिथि राधेराम व मुख्य अतिथि नंदकिशोर उप्रेती द्वारा बच्चों को संबोधित करने के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कृपाल सिंह शीला, सामुदायिक शिक्षिका गीता उप्रेती, आँगनबाड़ी कार्यकत्री देवन्ती देवी, सहायिका सन्तोषी देवी, भोजन माता पुष्पा देवी, ज्योति देवी, गंगा देवी पूर्व ग्राम प्रधान बासोट व अभिभावक रीना देवी, दीपा देवी, मधुली देवी, रीता देवी, सरिता देवी आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!