नवनियुक्त थानाध्यक्ष भतरौंजखान ने व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, जनप्रतिनिधियों के साथ की गोष्ठी।

भिकियासैंण। नियुक्त थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार द्वारा थाना परिसर में थाना क्षेत्र के व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की गई व क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सुझाव लिए गए तथा सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई। उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

इसके अतिरिक्त नवीन कानूनों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया। वहीं सभी को किराएदार सत्यापन की अपील की व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इसके पश्चात थाने पर नियुक्त पुलिस बल की मीटिंग ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *