सोमेश्वर पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल किया बरामद।

अल्मोड़ा। सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति द्वारा स्वंय की पुत्रवधू के दिनांक 22.08.2024 की प्रातः घर से बिना बताए कही चले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी। तहरीर के आधार पर थाना सोमेश्वर में गुमशुदगी दर्ज की गयी। थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला की तलाश हेतु सुरागरसी-पतारसी की गई और आस-पास के थाना व जिलों को गुमशुदा के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। पुलिस टीम के अथक प्रयास से शनिवार को टाना के पास गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद किया गया।

जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि महिला मानसिक रुप से अस्वस्थ है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर द्वारा परिजनों की काउन्सिलिंग कर विशेष ध्यान देने हेतु समझाया गया और गुमशुदा महिला को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही को सराहा गया।

सोमेश्वर पुलिस टीम में –
1- थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह
2- हेड कॉन्सटेबल वीरेंद्र राय
3- कॉन्सटेबल सूरज बोरा
4- महिला कॉन्सटेबल श्रीमती नीतू पाल शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *