राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर, गौलापार में युवा संसद कार्यक्रम (तरुण सभा) का किया गया आयोजन।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर, गौलापार के प्रांगण में राष्ट्रीय युवा संसद योजना के तहत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत नवनिर्वाचित युवा सांसदो की शपथ ग्रहण से हुई। इसके बाद श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य जी को श्रद्धांजली अर्पित की गई। तत्पश्चात प्रश्नकाल सत्र प्रारम्भ हुआ। विपक्ष युवा सांसदो द्वारा सत्ता पक्ष के युवा सांसदो से विभिन्न विभागों जैसे नई शिक्षा नीति का उदेश्य, जलवायु परिवर्तन से बढ़ते खतरे, पर्यटन क्षेत्र में विकास, स्वास्थ्य प्रणाली में चुनौतियां तथा भूस्खलन और जल-जमाव की समस्याएँ एवं प्रबंधन से संबन्धित प्रश्न पूछे गए। इसके बाद शून्य काल सत्र प्रारम हुआ, जिसमें जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की समस्या तथा समाधान पर पक्ष और विपक्ष द्वारा विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में विधेयक प्रस्तुत किया गया, जिस पर पक्ष तथा विपक्ष द्वारा चर्चा की गई।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन डॉ. कैलाश चंद कालौनी (राजनीति विज्ञान विभाग) तथा डॉ. भारती (वनस्पति विज्ञान विभाग) द्वारा संयुक्त रुप से महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जनप्रतिनिधि श्री किशोर चुफाल और श्री नरेन्द्र सिंह रहे। प्राचार्य महोदय ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी व कार्यक्रम के सफल संचालन की सराहना की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त प्राध्यापक, कार्मिक तथा अनेक छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।



