आरोपी मण्डल अध्यक्ष को पार्टी से किया गया निष्कासित।

भिकियासैंण। भारतीय जनता पार्टी के सल्ट मण्डल के अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा पर लगे नाबालिग युवती से छेड़ाखानी के आरोपों व उनके खिलाफ दर्ज शिकायत के चलते भाजपा जिला रानीखेत द्वारा भगवत बोरा के खिलाफ निष्कासन व पद से हठाने की कठोर कार्यवाही तत्काल अमल में लाई गई है।

भारतीय जनता पार्टी की रानीखेत जिलाध्यक्ष श्रीमती लीला बिष्ट ने ऑफिशियल लेटर जारी कर भगवत बोरा पर लगे गंभीर आरोंपो के चलते उनको दोष मुक्त होने तक मण्डल अध्यक्ष पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल निष्कासित कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

जिलाध्यक्ष ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सुचिता व महिला सम्मान को प्राथमिकता देती है, ऐसे किसी भी गंभीर अनैतिक आरोपों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भाजपा का चरित्र ऐसा नहीं है, भविष्य में भी पार्टी ऐसे किसी भी कृत्य का किसी दशा में समर्थन नहीं कर सकती।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *