भिकियासैंण में आयोजित किया गया संयुक्त मोर्चा सम्मेलन।

भिकियासैंण। भारतीय जनता पार्टी जिला रानीखेत द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर आज त्रिवेणी होटल भिकियासैंण मे सभी मोर्चो की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 2 सितम्बर से शुरु हो रही सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी मोर्चो को जिम्मेदारी सौंपी गई। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का शुभारम्भ जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात जिले के सभी मोर्चा जिला पदाधिकारियों व सभी 14 मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष व महामंत्रियों सहित कार्यशाला में पहुंचे सभी प्रकोष्ठों के संयोजको व सह संयोजको को सदस्यता अभियान की विस्तार से जानकारी देकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।

ज्ञात हो कि 2 सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे पार्टी का सदस्यता अभियान शुरु करने जा रही है, जिसमें प्रतेक बूथ पर न्यूनतम 200 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है। जिले की कार्यशाला के बाद सभी मण्डलों व बूथो पर भी सदस्यता अभियान की कार्यशालाऐं करा दी गयी है। आज भाजपा के सभी मोर्चो युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी, ओबीसी व अल्पसंख्यक मोर्चा की संयुक्त कार्यशाला कर सभी मोर्चो को भी आज जिम्मेदारी सौंप दी गयी है।

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में जिला महामंत्री पूरन रजवार, विनोद भट्ट, जिला उपाध्यक्ष देवीदत्त शर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष पावस जोशी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गणेश नायक, जिला मंत्री विक्रम बिष्ट, अजय पाण्डे, युगल किशोर आर्य, उमेश पन्त, गोपाल गिरी, खीम सिंह रावत, भवान गिरी, प्रेम गिरी, गणेशी देवी, नरेन्द्र बिष्ट, दरवान सिंह, महेन्द्र बिष्ट, नरेंन्द्र सिंह, रमेश काण्डपाल, मनवर सिंह नेगी, महेन्द्र उजराडी, त्रिलोक सिह सिराल, चन्दन मनराल आदि उपस्थित रहे। संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रजनी पपनोई द्वारा किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *