उपजिलाधिकारी सल्ट ने शहीद दिवस हेतु ली विभागीय बैठक।

भिकियासैंण। उपजिलाधिकारी सल्ट संजय कुमार द्वारा शहीद स्मारक स्थल खुमाड़ में 5 सितंबर को होने वाले ऐतिहासिक शहीद दिवस के उपलक्ष में तहसील कार्यालय में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ शहीद दिवस के सफल आयोजन हेतु वार्ता की गई, तथा शहीद स्मारक का निरीक्षण किया गया। स्मारक स्थल में रंग रोगन, साफ-सफाई, मूर्तियों की साज सज्जा आदि कार्य हेतु सम्बन्धित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए l बैठक के दौरान तहसीलदार सल्ट आबिद अली, थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग, पीडब्लूडी, चिकित्सा विभाग, जल संस्थान, शिक्षा विभाग, जन प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे l

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *