एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में चल रहा है सत्यापन अभियान, बिना सत्यापन किराएदार रखने, रहने, फेरी लगाने वालों पर हो रही है कार्यवाही।
भिकियासैंण। थाना भतरौंजखान द्वारा बिना सत्यापन फेरी लगा रहे 3 व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों, जनपदों से जनपद में कार्यरत, निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों, फड़-फेरी व रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार, मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुशील कुमार थाना भतरौंजखान के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में बाहरी मजदूर, फड़-फेरी लगाने वाले एवं किराएदारों का वृहद सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में रह रहे किराएदार, मजदूर, फड़-फेरी, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन चेक करते हुए बिना सत्यापन फेरी लगा रहे 3 व्यक्तियों पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।



