जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के परिणाम हुए घोषित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भारत ज्ञान विज्ञान समिति तथा बालप्रहरी, बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मैसर्स गोपाल डेयरी अल्मोड़ा के सौजन्य से आयोजित रतन सिंह सांगा एवं पनुलीदेवी सांगा स्मृति जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता 2024 के परिणाम घोषित किए गए हैं। बालप्रहरी एवं भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा जारी सयुंक्त विज्ञप्ति के अनुसार कु. जानवी डंगवाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय बासोट, कु. देवरक्षिता नेगी बाल विकास विद्या मंदिर भटकोट चौखुटिया, कु. समयुक्ता विजडम कॉन्वेंट हाई स्कूल चौखुटिया, महेश सिंह सलाल राजकीय जूनियर हाईस्कूल महतगांव, श्रेयांश रावत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल, कु. जया आर्या राजकीय जूनियर हाईस्कूल महतगांव, कु. प्रियांशी बिष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर, कु. गुड़िया पांडे राजकीय इंटर कॉलेज बाराकूना, कु. विभा बजेली राजकीय इंटर कॉलेज चौरा हवलबाग, कु. हिमानी कड़ाकोटी राजकीय बालिका उ. मा. विद्यालय बासोट, कु. अवनि राज योगदा सत्संग बाल कृष्णालय द्वाराहाट, कु. ममता भंडारी राजकीय इंटर कॉलेज महाकालेश्वर, विवेक कुमार आर्य इंटर कॉलेज खिरखेत रानीखेत, कु. शालिनी डंगवाल राजकीय बालिका उ. मा. विद्यालय बासोट, सार्थक जोशी मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, कु. सुप्रिया पिलख्वाल राजकीय इंटर कॉलेज चौरा हवलबाग के निबंध जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए हैं।

चयनित बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर रविवार को राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में पुरस्कार दिए जाएंगे। समारोह में विद्यालय स्तर पर चयनित बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। सभी चयनित प्रतिभागियों से निवेदन किया है कि वे 8 सितम्बर को समय पर राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहुँच जाएं। यह जानकारी भारत ज्ञान विज्ञान समिति जिला सचिव कृपाल सिंह शीला के द्वारा दी गई है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *