थानाध्यक्ष भतरौंजखान ने स्थानीय व्यापार मण्डल व जनप्रतिनिधियों के साथ की गोष्ठी।
भिकियासैंण। थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार द्वारा थाना क्षेत्र के व्यापार मण्डल, जनप्रतिनिधियों, सीनियर सिटीजन आदि के साथ बैठक की गई व क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सुझाव लिए गए तथा सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई। उपस्थित लोगों द्वारा पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

इसके अतिरिक्त नवीन कानूनों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया तथा सभी को किराएदार सत्यापन की अपील की व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इस मौके पर बाजार के व्यापारी सहित कई लोग मौजूद थे।



