जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल से श्रेयांश का हुआ चयन।
भिकियासैंण। बाल प्रहरी बाल साहित्य संस्थान तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा द्वारा आयोजित रतन सिंह सांगा एवं पनुली देवी सांगा स्मृति जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता 2024 में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल से श्रेयांश का चयन हुआ है। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राजा आनंद सिंह बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में 8 सितंबर 2024 को “अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस” समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में चयन होने पर खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह चौहान, विद्यालय के शिक्षक सुनील मनराल, शिक्षिकाएं सीमा रावत, रुपा भट्ट व सन्तोषी, एएमसी अध्यक्ष नीमा देवी, एएमसी सदस्य पूजा, कमला, नवीन देशवाल, चन्दन रावत, जीवन सिंह आदि द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है।



