अल्मोड़ा पुलिस के महिला थाना व डायल 112 मोबाइल टीम ने नगर में भटक रही मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला को परिजनों से मिलाया।
अल्मोड़ा। कल रात्रि डायल 112 मोबाइल टीम ने शिखर तिराहा के पास एक महिला अकेले घूम रही थी, जो मानसिक रुप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी, सुरक्षा के दृष्टिगत महिला को थाना अल्मोड़ा में सुरक्षित पहुंचाया गया, जिससे थानाध्यक्ष महिला अल्मोड़ा उ. नि. सुश्री मीना आर्या के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा महिला से पूछताछ कर परिजनों के बारे में जानकारी ली गई।
महिला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसके परिजनों से सम्पर्क किया गया। आज शुक्रवार को महिला के पति महिला थाना आए। उनके द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी मानसिक रुप से अस्वस्थ है। कल रात बिना बताए घर से चली गई थी। तत्पश्चात काउन्सिलिंग कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया गया। महिला के पति द्वारा पुलिस की कार्यवाही की सराहना की गई।