नवागंतुक अल्मोड़ा जिला अधिकारी आलोक कुमार पांडे ने किया कार्यभार ग्रहण।

अल्मोड़ा। जिले के नवागंतुक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने कलैक्ट्रेट पंहुचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक कुमार पांडे पद ग्रहण करने से पूर्व अपर सचिव सहकारिता, पंचायतीराज, निबंधक सहकारिता एवं निदेशक स्वजल के पद पर कार्यरत थे। कलैक्ट्रेट पंहुचने पर जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान अपरजिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, मुख्य कोषाधिकारी पूजा नेगी एवं अन्य ने नव नियुक्त जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

तत्पश्चात उन्होंने कलैक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया और सम्बन्धित पटल सहायकों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायत कक्ष, भूमि अध्यापित कक्ष, जिला विकास प्राधिकारण, आपदा कन्ट्रोल रुम, स्टाम्प कक्ष, जनाधार कक्ष, भूमि अभिलेख कक्ष, अभिलेखाकार राजस्व अभिलेख एवं निर्वाचन कार्यालय सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया। इसके बाद कोषागार पंहुचकर उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। वहां उन्होंने कोषागार का गहनता से डबल लॉक, सिंगल लॉक आदि का निरीक्षण किया।

तत्पश्चात नवागंतुक जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्टॉफ के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कलैक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि उनके पास कम से कम फाइलें लम्बित रहे, इसका विशेष ध्यान रखें। दैनिक कार्यों के साथ जनता की छोटी सी छोटी समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया जाएं, उन्हें अनावश्यक यहां-वहां न भटकना पड़े, इस पर भी ध्यान दिया जाएं। फाइलों का निस्तारण समयबद्व व गुणवत्तापूर्ण हों। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने चितई पहुंचकर गोलू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा गोलू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर जनपद वासियों की सुख-समृद्धि हेतु कामना की।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *