नगर पंचायत भिकियासैंण में उत्तराखंड गवर्नमेंट पैंशनर संगठन की बैठक हुई आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण में उतराखंड गवर्नमेंट पैंशनर संगठन की एक बैठक हुई। बैठक में 46,322 लोगों के चार वर्ष बीत जाने के बाद भी गोल्डन कार्ड नहीं बनाये जाने और उनके पैंशन से अभी भी जबरन कटौती किये जाने पर हैरानी व्यक्त की गई। बैठक में मांग की गई कि सीनियर सिटीजन होने के कारण उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को उनके घर-घर जाकर गोल्डन कार्ड बनाने चाहिए, जो पैंशनर योजना में सम्मिलित नहीं होना चाहते हैं उनकी कटौती बन्द कर अभी तक वसूली गई धनराशि को मय व्याज वापस करनी चाहिए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने कहा कि जो पैंशनर उत्तराखण्ड राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की योजना को छोड़ चुके हैं, उन्हें वर्ष 2006 से पूर्व दी जाने वाली चिकित्सा प्रतिपूर्ति की व्यवस्था विधानसभा में पारित हो जाने के बाद भी अमल में नहीं लाये जाने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सभी संगठनों से सरकार की इस पैंशनर विरोधी नीति के खिलाफ सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है। बैठक में 29 सितम्बर को देहरादून में पैंशनर परिषद के सम्मेलन में भाग लेने की भी सहमति बनी। श्री तड़ियाल ने सरकार से मांग की है कि पैंशनर से अभी तक वसूली गई भारी भरकम धनराशि 186,9811950 के खर्च का व्यौरा सार्वजनिक किया जाए और इसके आय व्यय को राज्य के महालेखाकार के नियंत्रण में लाया जाए। इस मौके पर नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आस-पास के क्षेत्रों से दर्जनों पैंशनर मौजूद रहे।



