एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर वारंटियों की धरपकड़ जारी।
भिकियासैंण। पुलिस के थाना भतरौंजखान ने 1 वांरटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस टीम द्वारा मा. न्यायालय से प्राप्त वारंट फौजदारी वाद संख्या 10/2023 धारा 26/42 भारतीय वन अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त ओमप्रकाश बहुगुणा पुत्र धर्मानन्द बहुगुणा निवासी शहरफाट के लमगड़ा, जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था। उक्त वारंटी अभियुक्त को आज मंगलवार को लमगड़ा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में –
1- अपर उप निरीक्षक करतार सिंह
2- हेड कानि. आनन्द त्रिपाठी
3- कानि. संदीप मलिक शामिल रहे।