राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस।
भिकियासैंण। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोरखनाथ की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। साथ ही कृमि मुक्ति दवा के सेवन संबंधी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जागरुकता कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवियों द्वारा अपने घर व निकटवर्ती क्षेत्रों में निवासरत जनसमुदाय को कृमि मुक्ति दवा के सेवन हेतु जागरुक किया गया।स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल वितरित की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गार्गी लोहनी ने कृमि मुक्ति दवा सेवन के लाभों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए दवा सेवन हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारीगण व स्वयंसेवी व अन्य समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



