राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में आयोजित किया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस।
भिकियासैंण। डॉक्टर प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में रोवर्स, रेंजर्स एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता किरन देवी की उपस्थिति में विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल दवाई खिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ. इला बिष्ट द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वछता के बारे में जागरुक किया गया। डॉ. दीपा लोहनी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इला बिष्ट प्रभारी रेंजर्स व डॉ. दीपा लोहनी प्रभारी एनएसएस द्वारा सयुंक्त रुप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ पांडे द्वारा की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



