राष्ट्रीय पोषण माह रासेयो के तत्वाधान में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन।
भिकियासैंण। स्वर्गीय सुरेंद्र जीना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में प्राचार्य डॉ. आभा अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और समुदाय को पोषण के महत्व से अवगत कराना साथ ही स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय पोषण अभियान पर आधारित विडिओ का मंचन किया गया, जिसमें इस हेतु सरकारी योजनाओं और प्रयासाें की जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी ममता गौड़ ने राष्ट्रीय पोषण अभियान की भूमिका और महत्व को विस्तार से समझाया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. निर्मला लोहनी द्वारा पोषण अभियान के उद्देश्याें पर प्रकाश डाला गया और छात्रों को संतुलित आहार के प्रति जागरुक होने के लिए प्रेरित किया गया।