तेज बारीश के चलते गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत परिसर में हुआ भूस्खलन, प्रशासन ने खाली करवाया पूरा अस्पताल।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारीश होने से गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत आपदा संकट के घेरे में है। अस्पताल के परिसर में लगातार भूस्खलन होने से कमरों में दरार आ गई है। अस्पताल के सीएमएस एम. के. दिक्षित व सर्जन अशोक कुमार टम्टा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे अस्पताल को खाली कर दिया गया है। उन्होंने आम सभी लोगों व दूर दराज के अस्पताल के चिकित्सकों से अपील की है कि वे रैफरेल की तौर से मरीजो को यंहा न भेजें।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *