जान हथेली पर लेकर नदी के बीच फंसे 2 युवकों की जान बचाने का मिशन सफल, देर रात्रि तक चला रेस्क्यू अभियान, भूस्खलन होने के कारण लगातार 4-5 घंटे 20 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची पुलिस टीमें नदी के पास।
अल्मोड़ा। भारी बारिश, उफनाते नदी-नालें, विशालकाय झरने, घनी झाड़ियाँ, पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर भी जवानों के जनसेवार्थ मनोबल को नहीं डिगा पाएं, इसे देखते हुए विगत रात्रि थानाध्यक्ष दन्या को चगेठी निकट भनौली पनार नदी में दो बच्चे के नदी के बीच फंसे होने की सूचना मिली। श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा तत्काल दन्या पुलिस टीम, एसडीआरएफ, थाना लमगड़ा की टीमों को रेस्क्यू के लिये रवाना किया गया।
थानाध्यक्ष दन्या श्री जसविंदर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम व तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक दन्या क्षेत्र से और एसडीआरएफ टीम अल्मोड़ा से लमगड़ा होते हुए व थाना लमगड़ा टीम जैती क्षेत्र से तत्काल रेस्क्यू के लिये रवाना हुए। दन्या टीम पपोली बैण्ड पर पहुंची तो वहां पर पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर आया हुआ था, जिस कारण वहां से आगे वाहन ले जा पाना संभव नहीं था, नदी में फंसे लोगों की जान बचाने के लिये टीम ने पैदल ही चलने का निर्णय लिया, नदी में जहां बच्चे फंसे हुए थे, यहां से लगभग 20 किमी. की दूरी पर था। जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे, भारी बारिश निरंतर जारी थी, कहीं-कहीं विशालकाय झरनों को पार करना था, घनी झाड़ियों से गुजरना, पहाड़ी रास्तों के उतार चढ़ाव इन तमाम विषम परिस्थियों से जूझते हुए लगभग 4-5 घंटे 20 किलोमीटर का पैदल सफर कर दन्या की टीमें उस स्थान पर पहुंच गई, जहां बच्चें नदी के बीचों-बीच फंसे हुए थे, जो सुरक्षित थे, टीम द्वारा उनका हौसला बढ़ाया गया।
अब एक और चुनौती उनके सामने आ गई, भारी बारिश के कारण नदी अपने अत्यधिक तेज वेग पर थी, पैदल आने के कारण अधिक संसाधन ला पाना संभव नहीं था, जो थे वह कम पड़ रहे थे, कुछ देर बाद थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी, चौकी प्रभारी जैती गंगा राम गौला मय पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और नदी के बीचों-बीच फंसे बच्चों को निकालने का रेस्क्यू अभियान प्रारंभ हुआ। देर रात्रि में अपनी जान की परवाह किये बिना SDRF जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए उफनाती नदी में उतरे और टीमों द्वारा की गई जी तोड़ मेहनत से फंसे दोनों बच्चों को लाईफ जैकेट पहनाकर रस्सी के सहारे से नदी की तेज धारा के बीच से सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाला गया। रौद्र रुप ले चुकी पनार नदी के बीच से सकुशल लौट आने से दोनों युवकों 1- प्रेम नाथ पुत्र भीम नाथ उम्र 18 वर्ष ग्राम कफड़ा जिला चंपावत 2- उमेश चौहान उम्र 21 वर्ष पुत्र दिगपाल सिंह चगेड़ी की जान पर जान आई, सभी उपस्थित जनों नें कहा धन्यवाद उत्तराखंड पुलिस।
दन्या पुलिस टीम में –
1- थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह
2- अपर उपनिरीक्षक पुष्कर खाती
3- हे. कानि. गोपाल गिरी
4- कानि. मो. मंसूर
5- कानि. दीपक सिंह
6- हो. गा. ललित प्रसाद
7- हो. गा. धर्मानन्द भट्ट
प्रशासन की टीम में –
1- तहसीलदार सुश्री बरखा जलाल
2- राजस्व उपनिरीक्षक दिगपाल बोरा
3- राजस्व उपनिरीक्षक महेश चन्द्र शर्मा व महिला पीआरडी
थाना लमगड़ा टीम में –
1- थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी
2- प्रभारी चौकी जैती गंगा राम गोला
3- हे. कानि. देवराज सिंह
4- हे. कानि. नरेन्द्र यादव
5- हे. कानि. इन्द्रजीत
6- हे. कानि. संजय
7- हे. कानि. इरशाद
SDRF टीम में –
1- अपर उपनिरीक्षक रवि रावत
2- कानि. रोहित काण्डपाल
3- कानि. रणजीत सिंह
4- कानि. रविन्द्र भारद्वाज
5- कानि. सन्तोष सिंह
6- होमगार्ड दीपक पटवाल
7- होमगार्ड धीरज कुमार शामिल रहे।



