विभिन्न शिल्पकार संगठनों ने रामनगर में मनाया ई. वी. पेरियार जी का 145वां जन्म दिवस।

रामनगर (नैनीताल)। शिल्पकार फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ शिल्पकार फेडरेशन ऑफ इंडिया कोर कमेटी के सदस्य पीताम्बर बमसिया के नेतृत्व मे उत्तराखंड के विभिन्न शिल्पकार संगठनो द्वारा युग पुरुष पूज्यनीय श्री पेरियार ई. वी. रामास्वामी नायकर जी का जन्म दिवस समारोह आज मंगलवार को नगर पालिका भवन रामनगर जिला नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया।

जयन्ती समारोह में नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों से पहुंचे विभिन्न शिल्पकार व समाज सुधारक संगठनो ने पूज्यनीय ई. वी. पेरियार नायकर रामास्वामी के चित्र पर सभी ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर याद किया। इस अवसर पर सभी अनुसूचित जाति संगठनो ने उनके त्याग, बलिदान व संघर्ष को याद किया और कहा कि सभी को उनके बताए हुए मार्ग के अनुसरण पर चलना होगा।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि बतौर डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती समिति समारोह व अनु.जाति/जनजाति/पिछड़ा वर्ग व अन्य सामाजिक संगठन अध्यक्ष रेबीराम, डॉ. गोपाल राम आर्य, कार्यकारणी सदस्य उत्तराखंड प्रदेश शिल्पकार फेडरेशन ऑफ इंडिया, नन्द राम, लीला राम, गिरीश चंद्र आर्य, महेंद्र आर्य, अनिल कुमार, हरी टम्टा, डॉ. रस राम, प्रभा देवी, सरस्वती देवी, लाल चंद, विनोद राम आर्य, रेवी राम, ललित मोहन, बली राम, आजाद बौद्ध, राम सिंह, चन्दन कुमार, जे. आर. आर्य, मदन राम आर्य, इंदर राम, बिशन चंद्र आदि लोग मौजूद थे।



