मडूली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रवेश परीक्षा हुई सम्पन्न।

भिकियासैंण। यहाँ मानिला के मडूली ग्राम पंचायत में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन दिवसीय प्रारंभिक प्रवेश शिक्षा वर्ग का कार्यक्रम सहभोज के साथ समापन हुआ। इस वर्ग में जिले भर से सात खंड दो नगरों के कुल 92 शिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, और 20 से अधिक स्वयंसेवक व्यवस्थाओं में लगे रहे। जिला प्रचारक अमित व जिला कारवाह खजान जोशी ने अपने उद्बोधन में बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होते हैं, तथा स्वयंसेवक इसके बाद प्राथमिक शिक्षा वर्ग के योग्य हो जाते है।

इन तीन दिनों में शारीरिक अभ्यास और योग आदि जिला शारीरिक प्रमुख दीपक शर्मा ने कराया। बौद्धिक जिला बौद्धिक प्रमुख दिनेश कांडपाल ने दिया। इस अवसर पर जिला व्यवस्था प्रमुख धर्मानंद, पूर्व खंड कारवाह ललित जोशी, जगत पाल, संजय सत्यबली, गोपाल मेहरा, महेंद्र सिंह, हीरा सिंह मेहरा, दर्शन, राम दत्त, सुरेश नैलवाल, बृजेश, चिराग, ललित मनराल, देवेन्द्र, शंकर फुलारा आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *