एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में देघाट थाना क्षेत्र में जारी है सघन सत्यापन अभियान।
भिकियासैंण। थाना देघाट क्षेत्र में पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार के विरुद्ध रु. 5000 की चालानी कार्यवाही की गई। सत्यापन हेतु भवन स्वामियों, ठेकदारों को जागरुक भी किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों, जनपदों से जनपद में कार्यरत, निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों, फड़ फेरी व रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार, मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 25 किरायेदार व मजदूरों के सत्यापन किए गए। इस दौरान चैकिंग 1 ठेकेदार द्वारा बिना सत्यापन मजदूर रखने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 5000/- रु. की नगद चालानी कार्यवाही की गई, साथ ही लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार, घरेलु नौकर आदि नहीं रखने की सख्त हिदायत दी गई।



