नगर पंचायत भिकियासैंण में चलाया गया “स्वच्छता ही सेवा अभियान”।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। निदेशक शहरी विकास निदेशालय, देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में नगर पंचायत, भिकियासैंण द्वारा “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024” के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर पंचायत, भिकियासैंण के रामगंगा नदी के तट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में नगर पंचायत द्वारा 30 किग्रा. प्लास्टिक आदि का कूड़ा एकत्रित कर नगर पंचायत भिकियासैंण के एम. आर. केन्द्र में प्रसंस्करण हेतु भेजा गया।
अभियान में अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध गौड़, महेन्द्र कुमार, सुपरवाइजर गीता, कपिल गिरी गोस्वामी, गोविन्द सिंह, कु. शिवानी बिष्ट सहित समस्त पर्यावरण मित्र आदि स्वच्छता अभियान में जुटे रहे। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भिकियासैंण द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त अभियान 1 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा।



