एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में चल रहा है सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान।
अल्मोड़ा। पुलिस के थाना चौखुटिया ने अभिभावक के विरुद्ध रु. 25,000/- की चालानी कार्यवाही पर मोटरसाईकिल सीज कर दी है और बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिक का 10,000/- रुपये का चालान भी काट दिया है। श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी/टीआई व प्रभारी इंटरसेप्टर को सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर नाबालिग द्वारा वाहन चलाना पाये जाने पर सम्बन्धित वाहन स्वामी/संरक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट, प्रभारी चौकी मासी द्वारा चौखुटिया बाजार में चैकिंग के दौरान मोटरसाईकिल सं. DL1SAE7838 को रोका गया, जिसे नाबालिग चालक उम्र 17 वर्ष बिना हेलमेट चला रहा था, जिस पर नाबालिग चालक के भाई/वाहन स्वामी को बुलाकर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत रु. 25,000/- का कोर्ट चालान किया गया और मोटरसाइकिल को सीज किया गया।
अभिभावक को काउंसलिंग कर भविष्य में नाबालिग को वाहन न देने की उचित हिदायत दी गई। इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान के तहत बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान स्वामी के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 10,000/- रुपए का कोर्ट का चालान किया गया। उपरोक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।



