राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया स्वच्छता कार्यक्रम।

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू जोशी के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ. साधना पन्त के आदेशानुसार “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत स्वच्छता सम्बन्धित विशेष कार्यकम आयोजित किया गया, जिसमें खण्ड विकास द्वारा बने अमृत सरोवर के आस-पास से लगभग तीन किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया गया, तत्पश्चात् स्वयं सेवक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मार्ग से प्लास्टिक एकत्रित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचे, और वहाँ आस-पास से लगभग 20-22 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया।

इस प्रकार राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के स्वयं सेवकों द्वारा अमृत सरोवर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से लगभग 25 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। साथ ही स्वयं सेवकों द्वारा जनता को भी प्लास्टिक के निस्तारण हेतु जागरुक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी उपस्थित रहें।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *